{"_id":"66a0d89a301febcf280cad94","slug":"petition-filed-for-jalabhishek-in-taj-mahal-order-issued-to-summon-asi-and-archaeologist-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ताजमहल में जलाभिषेक के लिए याचिका दायर, एएसआई अधीक्षण को समन जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ताजमहल में जलाभिषेक के लिए याचिका दायर, एएसआई अधीक्षण को समन जारी करने के आदेश
Wed, 24 Jul 2024 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:04 PM IST
सार
ताजमहल में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए याचिका दायर की गई है। एएसआई अधीक्षण को समन जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट फैसला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को अदालत में एक याचिका दायर की गई है। याचिका योगी यूथ ब्रिगेड ने लघुवाद न्यायाधीश मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में दायर की। याचिका में सावन महीने में ताजमहल में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की मांग की है।
विज्ञापन
याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ता कुंवर अजय तोमर ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद अदालत ने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद को समन और नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर का कहना है कि ताजमहल यानी तेजोमहालय भगवान शिव का मंदिर है। इसमें जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक होना चाहिए। ताजमहल में उर्स का आयोजन होता है तो फिर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक क्यों नहीं हो सकता ?
विज्ञापन