{"_id":"5bb26d05867a557f53455c4d","slug":"petha-units-sealed-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेठा बनाने में फैला रही थी प्रदूषण, छह भट्ठी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेठा बनाने में फैला रही थी प्रदूषण, छह भट्ठी सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पेठा इकाई सील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में प्रतिबंधित कोयला से संचालित पेठा इकाइयों पर सोमवार को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सदर के उखर्रा में छह पेठा इकाइयों पर छापा मारकर तीन इकाइयों को सील कर दिया। तीन की भट्ठियां तोड़ दीं।
विज्ञापन
प्रदूषण पर नियंत्रण के मद्देनजर टीटीजेड में कोयला, लकड़ी की भट्ठियों पर प्रतिबंध है। इसको लेकर प्रशासन सख्त है। सोमवार को एसीएम (चतुर्थ) योगेंद्र सिंह ने यूपीपीसीबी की टीम के साथ उखर्रा में कालिका प्रसाद, कप्तान सिंह, दिनेश शर्मा, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह और अशोक कुमार के पेठा कारखानों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सभी इकाइयों में कोयले और कोक का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने तीन इकाइयों को सील कर दिया, जबकि अन्य तीन की भट्ठियां तोड़ीं। कड़ाही जब्त कर लीं।
टीम में यूपीसीबी से अवर अभियंता चंद्रशेखर, सीओ ताज (सुरक्षा) प्रभात कुमार, वैज्ञानिक सहायक डीएम गौतम, एसडी सिंह व श्रवण कुमार शामिल रहे। बता दें कि सख्ती के चलते तमाम पेठा इकाइयां नूरी दरवाजा क्षेत्र से स्थानांतरित हो गई हैं। अब यह शहर के बाहरी क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं, जहां वह खुलेआम भट्ठी में कोयला और लकड़ी का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन