फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pervez Musharraf was taken aback in Agra on question of release of prisoners of war

Pervez Musharraf: युद्धबंदियों के छोड़ने के सवाल पर आगरा में अचकचा गए थे मुशर्रफ, फिर दिया पाक आने का न्यौता

Mon, 06 Feb 2023 07:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 07:20 AM IST
सार

परवेज मुशर्रफ ने 54 युद्धबंदियों के परिजन को पाकिस्तान की जेलों का भ्रमण करने का न्योता दिया था और कहा कि वह भी सैनिक हैं और सैनिक परिवारों की इस मुश्किल को समझते हैं।

विज्ञापन
Pervez Musharraf was taken aback in Agra on question of release of prisoners of war
आगरा शिखर वार्ता के लिए होटल जेपी पैलेस में आये मुशर्रफ का स्वागत करते तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध के खलनायक और पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ तीन दिन के लिए आगरा आए थे। वर्ष 2001 में 15 से 17 जुलाई तक परवेज मुशर्रफ आगरा शिखर वार्ता के लिए यहां थे। पाकिस्तान की जेलों में कैद युद्धबंदियों के परिवारों ने प्रदर्शन किया था। उनके सवाल को जब प्रेसवार्ता में मुशर्रफ के सामने उठाया गया तो वह अचकचा गए थे।

विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद संभलते हुए परवेज मुशर्रफ ने 54 युद्धबंदियों के परिजन को पाकिस्तान की जेलों का भ्रमण करने का न्योता दिया और कहा कि वह भी सैनिक हैं और सैनिक परिवारों की इस मुश्किल को समझते हैं। फ्लाइट लेफि्टनेंट मनोहर पुरोहित के बेटे विपुल पुरोहित बताते हैं कि इसके बाद पाकिस्तान जाकर परिजन ने जेलों को देखा भी था, लेकिन यह केवल औपचारिकता भर रही।

विज्ञापन


बिना घोषणा के रहा था आगरा शिखर सम्मेलन

परवेज मुशर्रफ के आगरा शिखर वार्ता की कवरेज करने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना बताते हैं कि करगिल युद्ध के बाद के हालातों में जब आगरा शिखर सम्मेलन हुआ तो तीन दिन की वार्ता बेनतीजा रही। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी 90 मिनट तक सीधी बातचीत हुई, लेकिन यह आगरा शिखर वार्ता नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसे फ्लॉप सम्मेलन में रहा, जिसमें कोई संयुक्त घोषणा पत्र जारी नहीं हुआ। ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर दोनों पक्ष हस्ताक्षर करने को तैयार थे। घोषणा की गई कि कोई समझौता नहीं हुआ है और राष्ट्रपति मुशर्रफ इस्लामाबाद लौट गए।
पहली बार आगरा में उतरा था पाकिस्तानी विमान

परवेज मुशर्रफ जब आगरा आए तो यह पहला मौका रहा, जब आगरा की धरती पर कोई पाकिस्तानी विमान उतरा हो। दिल्ली से वह अपने विमान से आए थे और शिखर वार्ता फ्लॉप होने के बाद सीधे पाकिस्तान चले गए। आगरा में ही मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कहा था कि लगता है कि हम दोनों के ऊपर कोई है जो हम पर शासन करने की ताकत रखता है। परवेज मुशर्रफ की यात्रा से पहले तत्कालीन मेयर किशोरी लाल माहौर ने शहर की चाबी उन्हें सौंपने से इन्कार कर दिया था, जिस पर काफी हो-हल्ला मचा और बाद में मेयर ने उनका केवल स्वागत किया।

 

Pervez Musharraf was taken aback in Agra on question of release of prisoners of war
मुशर्रफ ने शिखर वार्ता के दौरान अपनी पत्नी सबा के साथ ताजमहल देखा था। - फोटो : अमर उजाला

सबा के साथ किया था ताज का दीदार

मुशर्रफ ने शिखर वार्ता के दौरान अपनी पत्नी सबा के साथ ताजमहल देखा था। उनके लिए पहली बार आगरा में एसी बैटरी बस इंदौर से लाई गई थी। पाकिस्तानी राष्ट्रपति के दौरे के समय ही आगरा के सभी मकानों, इमारतों को एक रंग में रंगा गया। परवेज अमर विलास होटल के कोहिनूर सुईट में ठहरे थे। ताज की मरम्मत के लिए लगाई गई पाड़ को मुशर्रफ के दौरे के लिए हटाया गया था।

तत्कालीन अधीक्षण पुरातत्वविद पद्मश्री केके मुहम्मद बताते हैं कि ताज में शाहजहां मुमताज की असली कब्रों को मुशर्रफ को दिखाया गया था। उन्होंने ताज पर अरबी भाषा में लिखीं कुरान की आयतों को पढ़कर सुनाया था। लाहौर के उस्ताद अहमद लाहौरी ने ताजमहल बनाया, यह जानने के बाद मुशर्रफ ने ताजमहल से जुड़ाव महसूस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed