फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pervez Musharraf visited Taj Mahal with wife Saba after summit in Agra

Pervez Musharraf: शिखर वार्ता के बाद मुशर्रफ ने पत्नी सबा के साथ देखा था ताज

Sun, 05 Feb 2023 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 01:29 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ सन 2001 में शिखर वारपेता के लिए आगरा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्नी सबा मुशर्रफ के साथ ताज का भी दीदार किया था। 
 

विज्ञापन
Pervez Musharraf visited Taj Mahal with wife Saba after summit in Agra
Pervez Musharraf

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह और आर्मी जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। मुशर्रफ ने 79 साल की उम्र में दुबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुशर्रफ का मुहब्बत की नगरी आगरा से भी नाता रहा है। सन 2001 में 15-16 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पाकिस्तान के साथ शिखर वार्ता रखी थी। वार्ता में शामिल होने तत्कालीन राष्ट्रपति मुशर्रफ आगरा पहुंचे थे। हालांकि यह वार्ता फेल रही थी।

विज्ञापन

मुशर्रफ ने पत्नी सबा मुशर्रफ के साथ देखा था ताजमहल 

पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने शिखर वार्ता के बाद अपनी पत्नी सबा मुशर्रफ के साथ ताजमहल देखा था। इसके लिए ताज में बीएचईएल द्वारा इंदौर में बनाई गई वातानुकूलित बैटरी बस पहली बार लाई गई। जिस मार्ग से मुशर्रफ गुजरे, उस क्षेत्र के सभी मकानों, इमारतों को एक ही रंग में रंगा गया था। माल रोड की इमारतों को सफेद रंग में और ताजगंज, फतेहाबाद रोड को स्टोन कलर दिया गया था। 

विज्ञापन

ताजमहल से हटाई गई थी पाड़

मुशर्रफ अमर विलास होटल के कोहिनूर सुईट में ठहरे थे। इस दौरे के बाद उसकी मांग बढ़ गई और होटल ने पहली बार चांदी की कटलरी का प्रयोग किया। ताज पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में लाउंज को तैयार किया गया। उस समय ताज की मरम्मत के लिए लगाई गई पाड़ को मुशर्रफ के दौरे के लिए हटाया गया था। इससे वह पत्नी के साथ ताज को निहार सकें। उन्हें कोई दाग नजर न आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की भूमिगत असली कब्रें मुशर्रफ और सबा को दिखाई गई थीं, जबकि वीवीआईपी मेहमानों को ऊपर की प्रतिकृति ही दिखाई जाती रहीं हैं। आगरा किला में शीशमहल को खोलकर साफ किया गया। साथ ही एत्माद्दौला पर मखमली शू कवर शुरू कराए गए थे।

इंटरनेशनल इवेंट के लिए आगरा बना पहली पसंद

हालांकि आगरा में शिखर वार्ता होने के बाद इसका दर्जा पूरी दुनिया की निगाहों में और बढ़ गया। इसके बाद से इंटरनेशनल इवेंट के लिए आगरा पहली पसंद बन गया। इसके बाद से यहां लगातार महत्वपूर्ण सम्मेलन और सेमिनार हो रहे हैं। इस समय शिखर वार्ता के लिए शहर में काफी विकास कार्य और सफाई कार्य हुआ। इसका असर पर्यटकों पर भी पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed