फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person suicide, disturbed by police harassment

पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
person suicide, disturbed by police harassment
09एमएनपी-35-रकरी में मजदूर की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
भोगांव। गांव रकरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। गुस्साए परिजन ने मंगलवार की सुबह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। करीब एक घंटा तक शव उठाने को लेकर झड़प होती रही। इस दौरान कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए। एसपी द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन माने।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रकरी निवासी दशरथ सिंह कठेरिया (45) और भाई ब्रजेश को सोमवार को पुलिस पानी के विवाद में झगड़ा करते हुए पकड़ कर चौकी ले गई थी। बहन रंगोली का आरोप है कि चौकी के दो सिपाहियों ने दबाव बनाकर उनसे तीन हजार रुपया ले लिए। इसके बाद और रुपयों की मांग की गई। इसमें जब असमर्थता जाहिर की तो पिटाई करने के बाद थाना ले जाकर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। शाम को एसडीएम कोर्ट से जमानत के बाद दशरथ घर आ गए तो एक सिपाही ने फोन कर धमकाया और गहमागहमी में उन्हें चौकी पर बुलाया। चौकी पर दशरथ के जाने पर उनकी फिर पिटाई की। घर तक लाए और परिवार व गांव वालों के सामने भी पीटा। सभी के सामने हुई बेइज्जती व पिटाई से क्षुब्ध होकर देर रात दशरथ ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया, मंगलवार की सुबह पुलिस जब गांव पहुंची तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। जानकारी होने के बाद भोगांव, बिछवां आदि थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। शव उठाने को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। परिजन दशरथ की आत्महत्या के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने परिजन को काफी देर तक समझाया। करीब एक घंटा बाद एसपी कमलेश दीक्षित ओर से मामले में सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन ने शव को उठने दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- कमलेश दीक्षित, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed