फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person returned home after 12 years

12 वर्ष बाद घर पहुंचा युवक, परिजनों के खुशियों से खिले चेहरे

Fri, 20 May 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
person returned home after 12 years
person returned home after 12 years - फोटो : MAINPURI
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम नादरमई में एक युवक 12 वर्ष बाद जब वापस अपने परिजन से मिला तो परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह मानसिक परेशानी के चलते भटक गया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। शुक्रवार को उसे श्रद्धा हॉस्पीटल मुंबई के चिकित्सक जब उसे लेकर पहुंचे तो उसे देखकर परिजन के चेहरे खुशियों से खिल गए।
विज्ञापन

गांव नादरमई निवासी रूपेंद्र ने बताया कि उनका भाई भूपेंद्र 12 वर्ष पूर्व कहीं गांव से भटक कर कहीं चला गया। इसके बाद उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। उसकी रिश्तेदारी एवं विभिन्न शहरों में ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिला। दो वर्ष मथुरा से एक उसकी शक्ल से मिलते हुए एक युवक को लेकर आए थे, लेकिन उसने किसी परिजनों को नहीं पहचना। उसे फिर से मथुरा को भेज दिया।
विज्ञापन

शुकवार को अचानक श्रद्धा हॉस्पीटल की मुंबई की गाड़ी जब उनके घर के सामने रुकी। उसमें भूपेंद्र उतरा तो उसे देखकर परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भूपेंद्र ने भी उन्हें पहचान लिया। उसके साथ आए श्रद्धा हॉस्पीटल के डॉक्टर उदय सिंह ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है। उसे किसी के द्वारा हास्पिटल छोड़ दिया गया था। उसी ने घर का पता बताया था। उसकी दवा अभी लगभग दो वर्ष तक चल सकती है। उन्होंने दवाएं लिखकर परिजनों को दी हैँ, जिससे वह मानसिक रूप से और अधिक स्वस्थ्य हो सके। उसके घर पहुंचने पर भाई मुनेंद्र, रूपेंद्र आदि परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed