फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person drowned in hazara cenal

हजारा नहर में डूबकर मैनपुरी के युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
person drowned in hazara cenal
कासगंज के भगवंतपुर हजारा नहर में डूबने से हुई कुलदीप की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे परिव - फोटो : KASGANJ
कासगंज। क्षेत्र के भगवंतपुर के समीप हजारा नहर में डूबकर मैनपुरी के युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नहर में डूबने से मौत कुलदीप (30) निवासी ग्राम दलीपुर जिला मैनपुरी की हुई। शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे भगंवतपुर नहर के समीप जब लोगों ने एक युवक को नहर में डूबते देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस नहर में युवक के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। जब तक उसे गोताखोर बाहर निकालकर लाए, तब उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शिनाख्त कुलदीप के रूप में हुई। हादसे की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसकी कार नहर के समीप हुई खड़ी हुई थी। लोगों का अनुमान है कि वह सुबह शौच के लिए नहर की ओर गया होगा और पैर फिसल कर उसी में डूब गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि नहर में डूबे युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed