फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person beaten by home guard over water dispute

पानी के विवाद में होमगार्ड ने युवक को पीटा

Mon, 10 Oct 2022 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:52 AM IST
सार

एलाऊ क्षेत्र निवासी एक युवक को पानी के विवाद को लेकर आरोपी होमगार्ड व परिजन ने पीटकर घायल कर दिया।जब मना किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया।पीड़ित ने बताया कि उसके पिता को थाना में बैठा लिया गया है, वह कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला संयोजक हैं।

विज्ञापन
person beaten by home guard over water dispute

विस्तार

मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र निवासी एक युवक को पानी के विवाद को लेकर आरोपी होमगार्ड व परिजन ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में हरिओम चौहान की ओर से थाना में तहरीर दी गई है। बताया कि रविवार की सुबह नामजद लोगों की नांद से उसके घर में पानी आ रहा था। जब मना किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी होमगार्ड उसको पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर गिराकर उसका गला दबाने लगा। इस बीच उसके परिजन भी आ गए और लाठी-डंडा से पीटने लगे। चीखपुकार सुनकर जब मां और छोटा भाई दीपक बचाने आया तो उनको भी लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने थाना जाकर तहरीर दी। आरोप है कि थाना में भी होमगार्ड पुलिस कर्मियों के सामने ही बाहर निकलने पर फिर पीटने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता को थाना में बैठा लिया गया है, वह कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला संयोजक हैं। थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि मारपीट के मामले में तहरीर पर्याप्त हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed