फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   peoples in vrindavan protesting in front of cm yogi

वृंदावन पहुंचे सीएम योगी, प्रदर्शन को जुटे यमुना खादर के हजारों लोग

Fri, 06 Oct 2017 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 06 Oct 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
peoples in vrindavan protesting in front of cm yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन पहुंच गए हैं। उनके साथ आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव भी हैं। सीएम के कार्यक्रम के बाहर ही हजारों प्रदर्शनकारी भी इकट्ठा हैं जो अपने आशियानों को बचाने के लिए सीएम से गुहार लगाने आए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वृंदावन में रामकथा वाचक संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में मानसी ध्यानकेंद्र का उद्घाटन किया। कृष्ण कृपा धाम में आयोजित शरद महोत्सव में मंच से कहा कि प्रदेश सरकार संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का भी गठन किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा ब्रज के साथ स्थलों के विकास के लिए योजना पर काम किया जा रहा है और इसकी शुरुआत वृंदावन से होगी। ब्रज क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। वृंदावन मथुरा को तीर्थ स्थल बनाने के लिए संतों का सानिध्य और आशीर्वाद भी जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को इकट्ठा हजारों लोग

बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्‍थल के बाहर वृंदावन में यमुना खादर के हजारों लोग इकट्ठा हैं। वे यहां अपने आवासों को तोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं। यमुना खादर में बसी अवैध कालोनियों के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वाले महंत मधुमंगल शरणदास शुक्ल ने फोन पर बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यमुना खादर में बुलडोजर चल रहा है। 

गरीब के 50 गज के मकान को तोड़ा जा रहा है लेकिन खादर में एक आश्रम में उद्घाटन करने स्वयं मुख्यमंत्री आ रहे हैं। यह न्यायालय की अवमानना एवं गरीबों के साथ अपमान नहीं है तो और क्या है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री के आगमन पर सवाल खड़े किए है। 

पूर्व विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में जिस आश्रम में पहुंच रहे हैं वह आश्रम यमुना के खादर में बना हुआ है। साफ-साफ हाईकोर्ट की धज्जियां उड़ रही हैं। पूर्व विधायक का कहना है कि जिला प्रशासन को ऐसे आश्रम पर नहीं आने के लिए मुख्यमंत्री को बताना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed