फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people wishes family of deepti after century in south africa

शतकीय पारी के बाद आगरा में दीप्ति के घर बधाई देने उमड़े लोग

Mon, 15 May 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
people wishes family of deepti after century in south africa
दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका में धमाल मचा दिया। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 188 रनों की धुआंधार पारी खेली। 27 चौके और दो छक्के लगाए। रिकार्ड पारी खेलने के बाद बोदला में उनके घर जश्न का माहौल था। 
विज्ञापन


उनके भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति ने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज ताबड़तोड़ रन बनाए। मैच खत्म होने के बाद बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। बता दें कि एक दिवसीय महिला क्रिकेट में दीप्ति सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली दूसरी और भारत की पहली खिलाड़ी हैं। भारत में अभी तक सर्वाधिक स्कोर जया शर्मा के नाम था। 
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2005 में 138 रनों की पारी खेली थी। सर्वाधिक स्कोर आस्ट्रेलिया की बी. क्लार्क का है, जिन्होंने 229 रन बनाए थे। इन्होंने ओपनिंग में 320 रनों की साझेदारी कर विश्व रिकार्ड भी बनाया। इसके अलावा दीप्ति के नाम एकदिवसीय में एक पारी में सर्वाधिक छह विकेट का रिकार्ड भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed