फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People will be invited for Parikrama by taking out Prabhat Pheri.

Agra News: प्रभातफेरी निकालकर लोगों को परिक्रमा के लिए दिया जाएगा आमंत्रण

Fri, 21 Nov 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
People will be invited for Parikrama by taking out Prabhat Pheri.
फोटो31सोरोंजी में विहिप की बैठक में  संबो​धित करतीं राज्य महिलाए आयोग सदस्य रेनू गौड़ व उपस
सोरोंजी। एक दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर लगने वाली शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा के लिए प्रभातफेरी निकालकर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। शुक्रवार को परिक्रमा की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें परिक्रमा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रभातफेरी निकालने की निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा समिति के संयोजक एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रभात फेरी निकालकर अधिक से अधिक लोगों को परिक्रमा में सहभागिता के लिए जागरूक करें। सोशल मीडिया का अधिक से अधिक प्रयोग कर परिक्रमा का प्रचार प्रसार करें। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि सोरोंजी, पौराणिक तीर्थनगरी, भगवान वराह की भूमि, गोस्वामी और तुलसीदास की जन्मभूमि है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा में शामिल हों इसके लिए प्रचार प्रसार करें। बैठक में पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राना, नगर संघ चालक एनपी सिंह हल्दिया, राम कथा वाचक ऋषभ बरवारिया, नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल, जय किशन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed