फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People were troubled on the second day at the railway crossing

Agra News: रेलवे क्रॉसिंग पर दूसरे दिन लोग हुए परेशान

Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
People were troubled on the second day at the railway crossing
सहावर में चांड़ी क्रासिंग पर मरम्मत कार्य करते रेलवे कर्मी ।
कासगंज। रेलवे ने सहावर क्षेत्र में चांडी पुल व क्रॉसिंग पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य किया। इस दौरान मार्ग पर सड़क यातायात बंद रहने से लोग परेशान हुए। वाहनों को रूट डायवर्ट कर अन्य मार्ग से निकाला गया। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बधारी कला-सहावर टाऊन के मध्य समपार संख्या 236 बी पर दूसरे दिन मरम्मत कार्य किया। सुबह नौ से शाम चार बजे तक का ब्लॉक लिया गया था। सहावर, गढ़का, गंजडुंडवारा, पटियाली, दरियावगंज की ओर से आने-जाने वाले वाहन मार्ग बदलकर सहावर-गोराहा मार्ग से होकर निकाले गए। मार्ग बदलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों को कॉशन ऑर्डर देकर 20 किमी प्रति घंटा की गति से निकाली गईं। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम चार बजे सड़क यातायात का संचालन शुरू हुआ। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश मीणा ने बताया कि चांडी क्रॉसिंग व पुल पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed