{"_id":"660314c1757d2c21da0b9674","slug":"people-were-seen-drenched-in-colors-having-fun-on-holi-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-113033-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रंगों से सराबोर नजर आए लोग, जमकर की होली की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रंगों से सराबोर नजर आए लोग, जमकर की होली की मस्ती
Wed, 27 Mar 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगर में सोमवार को जमकर होली की मस्ती हुई। हर कोई तरह-तरह के रंगों से सराबोर नजर आया। गली, मोहल्लों और बाजारों में दोपहर बाद तक होली खेलने की धूम मची रही। जगह-जगह हुरियारों की टोलियां होली का हुड़दंग मचाते हुए मस्ती करती नजर आई।
वैसे तो होली खेलने का सिलसिला होलिका दहन की पूर्व संध्या से ही शुरू हो गया था। लोग सायं होते-होते होली की मस्ती में डूबने लगे, लेकिन सोमवार को सुबह होलिका दहन के पश्चात रंगों की बौछार और होली की मस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। गली मोहल्लों में युवाओं ने जगह-जगह डीजे लगाकर नाचते गाते हुए मस्ती की, हुड़दंग मचाया और रंग-गुलाल से होली खेली। नगर के मोहल्ला मोहन, मोहल्ला जय जयराम, मोहल्ला नवाब, मोहल्ला नाथूराम सहित सभी मोहल्लों में होली की मस्ती का जोश दिखाई दे रहा था। घरों की छतों से बच्चे व महिलाएं भी जमकर रंगों का पानी उड़ेल रहे थे। युवाओं की टोलियां तरह तरह के मुखौटे लगाकर बाइकों पर फर्राटा भरती रहीं। लोगों ने होली की मस्ती में एक दूसरे के कपडे़ तक फाड़ दिए।
पटियाली क्षेत्र में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया हुरियारों ने टोलियों में निकलकर जमकर मस्ती की। होली के दिन बच्चों और महिलाओं में भी खासा जोश दिखाई दिया। बच्चे अपनी पिचकारियों में रंग भरकर दूसरों को भिगोने में लगे रहे वहीं महिलाओं एवं युवतियां टोलियों के रुप में अपनी सखी सहेलियों के घर पहुंचीं और होली पर बने पकवानों का लुत्फ लिया।