{"_id":"612b79768ebc3e6ed2137eb1","slug":"people-upset-due-to-undeclared-power-cut-mainpuri-news-agr5055220187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज का बुरा हाल है। उपकेंद्र क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं हेाती है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम और अधीक्षण अभियंता से रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की मांग की है।
लोगों का कहना है कि उपकेंद्र सुल्तानगंज क्षेत्र में अघोषित कटौती की जा रही है। कहीं फाल्ट के नाम पर तो कहीं रोस्टिंग के नाम पर कटौती हो रही है। दिन हो या रात हर समय विद्युत कटौती की जाती है। दिन में रोस्टिंग के नाम पर कटौती की जाती है। शाम छह बजे से सात बजे के मध्य आपूर्ति मिलती है। घंटे दो घंटे बाद फिर कटौती की जाती है। कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। कटौती से गांव कुबेरपुर, बिछवां, भनऊ, औरंध, सहारा, फ़र्दपुर, सुरजनपुर, चिर्रा, श्रंगारपुर, किन्हावर, धारापुर, नगला देवी, जगतपुर के लोग प्रभावित होते हैं। क्षेत्रवासी विनोद कुमार, शिव कुमार, राघवेंद्र, भगवान दास, मोहम्मद काशिम, मोहम्मद साबिर, रामवीर सिंह, अजय प्रताप, शिवम वर्मा, दीपू सिंह, ओमसरन, प्रवीन कुमार, धीरज शाक्य, युद्धवीर, संदीप कुमार, अजय प्रताप, कुलदीप राठौर, प्रदीप गुप्ता, अशोक कुमार ने डीएम और अधीक्षण अभियंता से रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति दिलाने की मंाग की है।
----
जांच रिपोर्ट दस दिन में जमा करें
करहल। क्षेत्र के गांव नगला धर्म में विद्युत चोरी कराकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने की शिकायत पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। करहल निवासी शैलेंद्र प्रताप ने एसडीओ और जेई करहल पर आरोप लगाकर शिकायत की है। प्रबंध निदेशक ने दो सदस्यीय कमेटी से जांच कराने का आदेश निगम के निदेशक वाणिज्य को दिया है। जांच 10 दिन में पूरी कराकर जांच रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।