फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People troubled by the traffic jam of ambulance

एंबुलेंस के चक्का जाम से परेशान रहे लोग

Tue, 27 Jul 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
People troubled by the traffic jam of ambulance
े27एमएनपी-13-पडरिया निवासी भावना को एंबुलेंस न मिलने पर बाइक से घर ले जाने की तैयारी करते परिजन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। एंबुलेंस सेवा एसोसिएशन के बैनर तले एम्बुलेंस पायलट और ईएमटी के चक्का जाम से दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। लोगों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचना पड़ा। दिन भर लोग एंबुलेंस सेवा के लिए परेशान देखे गए। सबसे अधिक परेशानी प्रसूताओं और जच्चा-बच्चा को हुई। वहीं सड़क दुर्घटना में घायलों को भी समय रहते उपचार नही मिला।
विज्ञापन

केस नंबर-एक
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी वर्षा को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा उठी। परिजनों ने कई बार 102 एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया लेकिन कॉल नहीं उठा। जब एक घंटे तक कॉल नहीं उठा तो परिजन एक प्राइवेट मारुति वैन से वर्षा को प्रसव के लिए सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

केस नंबर दो
औंछा थाना क्षेत्र के गांव पडरिया निवासी गौतम की पत्नी भावना ने सोमवार को सौ शैया अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार को जच्चा-बच्चा की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। परिजनों ने कई बार एंबुलेंस सेवा के लिए फोन किया। जब फोन नहीं मिला तो परिजन मोटर साइकिल से ही जच्चा-बच्चा को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम से एम्बुलेंस सेवा शुरू कर दी गई है। दिन में इमरजेंसी सेवा के लिए पाच एम्बुलेंस संचालित रहीं। जरूरतमंदों को एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई। शाम चार बजे के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं। -डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को क्रिश्चियन मैदान से खदेड़ा
मैनपुरी। अपनी मांगों को लेकर एम्बुलेंस का चक्का जाम कर रहे पायलट और ईएमटी पिछले दो दिन से क्रिश्चियन मैदान में अपनी गाड़ियां खड़ी कर धरना दे रहे थे। मैदान में प्रदर्शन कर रहे पायलट और ईएमटी को प्रशासन ने खदेड़ दिया।
शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद एसडीएम ऋषिराज और सीओ अभयनरायन रॉय पुलिसबल के साथ क्रिश्चियन मैदान पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर रहे पायलट और ईएमटी को गाड़ियों के संचालन के लिए समझाया। लेकिन पायल और ईएमटी नहीं माने। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
डीएम और एसपी ने एंबुलेंस पायलट ईएमटी को समझाया। जब वे नहीं माने तो जिलाधिकारी ने उन्हें क्रिश्चियन मैदान से खदेड़ दिया। यहां से एंबुलेंस लेकर पायलट और ईएमटी जिला अस्पताल पहुंचे और वहीं पर एंबुलेंस खड़ी कर दीं।

मांगें पूर न होने तक रहेगा चक्का जाम
एंबुलेंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय यादव का कहना था कि प्रशासन ने फादर की शिकायत पर मुझे क्रिश्चियन मैदान से हटाया है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं और प्रदेश नेतृत्व एंबुलेंस संचालन का निर्णय नहीं लेता तब तक चक्का जाम रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष विजय यादव, अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गौतम, अरुण यादव, नवीन पाठक, रवींद्र कुमार, शिवरतन यादव, रंजीत यादव, संजीव कुमार, राजेंद्र यादव, संजय चतुर्वेदी, रंजीत मिश्रा, धर्म सिंह, मोहित कुमार, राजेंद्र कटियार, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विवेक कुमार आदि शामिल थे।
-----
एंबुलेंस पायलट और ईएमटी को शासन की मंशा से अवगत करा दिया है। कार्यदायी संस्था के लोगों ने भी बात की है। फिलहाल सेवा शुरू करने की सहमति बन गई है।
डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed