फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People stage protest against poor road construction

Agra News: सड़क के घटिया निर्माण का विरोध, धरने पर बैठे लोग

Tue, 25 Nov 2025 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
People stage protest against poor road construction
जैतपुर के क्यारी में सड़क का घटिया निर्माण रोका
बाह। जैतपुर के क्यारी गांव में बनते ही उखड़ी सड़क के घटिया निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को निर्माण के लिए रोलर पहुंचा तो विरोध में गांव के लोग सड़क पर बैठ गए। कहा कि निर्माण की गुणवत्ता की जांच के बाद ही काम शुरू होने देंगे।
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुई क्यारी गांव की सड़क बनाने का काम पिछले सप्ताह शुरू हुआ था। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर ने बताया कि बनते ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी थीं। आरोप लगाया कि मिट्टी पर ही गिट्टी बिछाकर काला लेप कर दिया गया था। जिसकी बजह से घटिया निर्माण उखड़ने लगा था। घटिया निर्माण की गुणवत्ता की मांग पीडब्ल्यूडी के आलाधिकारियों से की थी। गुणवत्ता की जांच से पहले ही सोमवार को निर्माण सामग्री एवं रोलर लेकर ठेकेदार के लोग पहुंच गए। रोलर देखकर गांव के लोग सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच हुए बिना दोबारा से काम शुरू नहीं होने देंगे। सड़क से जुड़े क्यारी, धर्मशाला, अमाही आदि गांवों के लोगों ने गुणवत्ता परक निर्माण की मांग करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर प्रदीप पुरोहित, मंजेश भारद्वाज, सुरेंद्र पाल, रामनिवास शर्मा, दिलीप बघेल, संजीव शर्मा, रामविलास बघेल, मुरारी लाल शर्मा, दशरथ बघेल और गोपाल जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed