कासगंज। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर नगर में चार स्थानों से पथ संचलन किया गया। लोगों ने जगह-जगह पथ संचलन का स्वागत कर पुष्पवर्षा की।
आरएसएस द्वारा शहर में माधव उपनगर का कार्यक्रम प्रभू पार्क में, केशव उपनगर का कार्यक्रम श्री गणेश इंटर कालेज में, प्रताप उपनगर का कार्यक्रम शिशु मंदिर में और विवेकानंद उपनगर का कार्यक्रम नई हवेली संघ स्थान सहावर गेट पर हुआ। माधव उपनगर में ब्रज प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख हरिशंकर मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष वैभव अग्रवाल रहे। केशव उपनगर में मुख्य वक्ता सौरभ और अध्यक्ष डा. सुरेंद्र गुप्ता रहे। विवेकानंद उपनगर में मुख्य वक्ता ज्ञानप्रकाश गुप्ता रहे । प्रताप उपनगर में मुख्य वक्ता निरंजन लाल और अध्यक्ष ऐदल सिंह रहे। स्वयं सेवकों द्वारा गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, मोहल्ला जयजय राम आदि प्रमुख मार्गों से होकर घोष बैंड सहित पथ संचलन निकाला गया। स्वयं सेवकों ने ध्वज स्थापना कर दंड पूजन किया। मुख्य वक्ताओं स्वयं सेवकों को संबोधित किया।
निरंजन लाल ने कहा कि शक्ति ही शुभ और शांति का आधार है। सौरभ ने कहा कि हमें मातृशक्ति के जागरण का कार्यक्रम अपने परिवार से प्रारंभ करना होगा। हरिशंकर ने कहा कि प्रगति के लिए जीवन में लचीलापन जरूरी है। ज्ञान प्रकाश ने कहा कि हिंदुस्तान को हमें एक ऐसा राष्ट्र बनाना है जो सदा विजयी रहे। इस अवसर पर दीपराज, अनिरुद्ध शर्मा, जुगेंद्र, वैभव उपाध्याय, अवधेश, हिमांशु,कौशल, सुबोध, विनीत, अंकित जैन, वंश गौड़, अनूप, सुनील, आर्येंद्र, विवेक, मोहित, ज्ञान, भगवान दास, वरुण, जमुनाप्रसाद, योगेंद्र, मनीष, रामकिशोर, भानू, संजय, सुदीप, शरद एवमअन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।