फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people scared after rumor of leopard in agra

आगरा में मचा हल्ला, तेंदुआ आया... तेंदुआ

Thu, 06 Jul 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 06 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
people scared after rumor of leopard in agra
leopard
आगरा में सिकंदरा के केआर नगर में गुरुवार की रात करीब आठ बजे तेंदुए का हल्ला मच गया। कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। एक ने तो यहां तक कहा कि तेंदुआ ठीक उसके सामने था। सपा नेता नीता सिंह ने तेंदुए को मोबाइल फोन में कैद करने का दावा किया। हालांकि तस्वीर साफ नहीं है। तेंदुए के हल्ले के चलते आस पास की कालोनियों में भी दहशत फैल गई। लोग घरों में कैद हो  गए।
विज्ञापन


केआर नगर में सबसे पहले युवक कुणाल ने शोर मचाया, तेंदुआ... तेंदुआ। यह सुन आस पास के रवि, राजीव पहुंच गए। उन्होंने पूछा क्या हुआ। कुणाल ने बताया, अभी उसके सामने तेंदुआ था। ककरैठा गांव की तरफ से आया था। लोगों ने यकीन इसलिए कर लिया क्योंकि ककरैठा गांव में जंगल है। 
विज्ञापन


हालांकि यहां कभी तेंदुआ नहीं देखा गया लेकिन थोड़ी दूर न्यू आगरा के सुभाष नगर में पिछले साल 25 अप्रैल को तेंदुआ आया था। कुणाल के बाद सपा की नेता नीता सिंह ने दावा किया कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। उन्होंने मोबाइल फोन में एक तस्वीर दिखाई। इसमें एक जानवर दूर नजर आ रहा है। वह पीले रंग का है। हालांकि आकृति स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कई और लोगों ने कहा कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। किसी ने कहा कि दीवार पर बैठा था, तो कोई बोला, पार्क में था। लोगों का कहना था कि उन्होंने पुलिस से वन विभाग के अधिकारियों का नंबर लेकर फोन मिला, लेकिन उन्होंने रिसीव ही नहीं किया।

महिलाएं बोलीं, बच्चों को स्कूल कैसे भेजें

people scared after rumor of leopard in agra
तेंदुए
केआर नगर, महर्षि पुरम, रोशन विहार और ककरैठा गांव में तेंदुए की दहशत है। अगर वन विभाग के अधिकारी पहुंच जाते तो पग चिन्ह देखकर बता सकते थे कि लोगों को नजर आया जानवर तेंदुआ है या कुछ और। अगर तेंदुआ होता, तो पकड़ना चाहिए था लेकिन अधिकारी क्या कोई कर्मचारी तक नहीं पहुंचा। इसके चलते लोग डरे हुए हैं। महिलाओं का कहना था कि वे शुक्रवार को बच्चों को स्कूल कैसे भेजें। यहां पास में ही कई स्कूल हैं। बच्चे पैदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed