फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People returning from baby shower program thrashed

गोद भराई के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की पिटाई

Mon, 03 Oct 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:21 AM IST
सार

एलाऊ थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव में एक परिवार के लोग एक गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे।साथ ही दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घर से कुछ दूर पहले पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकवा लिया।

विज्ञापन
People returning from baby shower program thrashed

विस्तार

मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव में एक परिवार के लोग एक गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी रंजिश के चलते नामजद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। साथ ही दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि बीते 30 सितंबर को वो अपने भांजे की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाई और बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकवा लिया। सभी लाठी डंडे के साथ असलहे से लैस थे। विरोधियों ने गाड़ी रुकने पर हमला कर उसे और परिवार के सदस्यों को पीटने लगे। इस दौरान वह और परिवार के लोग किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। हमलावर भाई आलोक को राइफल की बट से पीटकर घायल किए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। उक्त मामले में तहरीर मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्रीश यादव, जय, विजय, जगमोहन और नेम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed