फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people protest against water bill in Municipal Corporation Agra

Agra News: बिन पानी के पहुंचे बिल पर लोगों में आक्रोश, नगर निगम में किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 25 Aug 2022 06:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 06:14 AM IST
विज्ञापन
people protest against water bill in Municipal Corporation Agra
हाथों में बिल लेकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में नगला हवेली, रोशन बाग समेत कालोनियों में पानी पहुंचे बिना ही भेजे गए बिलों पर लोगों ने बुधवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। हाथों में पानी के बिलों को लेकर नगर निगम पहुंचे लोगों ने जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और नगर आयुक्त के ना मिलने पर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


दयालबाग के सौरभ चौधरी के साथ महिलाओं ने जलकल विभाग द्वारा भेजे गए बिलों पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले केवल टोंटी लगाकर छोड़ दी गईं। कनेक्शन नहीं किए गए। एक बूंद भी गंगाजल नहीं मिला तो पानी का बिल क्यों भेजा गया। 

विज्ञापन

60 हजार रुपये तक भेजे गए बिल

प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि 60 हजार रुपये से ज्यादा के बिल तीन साल के लिए भेजे गए हैं, जबकि पानी किसी को नहीं मिला। जब पाइप लाइन बिछाने के बाद आपूर्ति शुरू हो जाए, तब बिल भेजे जाएं। मीनू सिसौदिया और मीना देवी ने चेतावनी दी कि बिल ठीक न करने पर डीएम का घेराव करेंगे। इस दौरान अर्चना शर्मा, नीतू सिंह, महिमा गोस्वामी, प्रिया, अपर्णा, सत्यवीर और धर्मवीर चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन नगर में दो दिन से पानी नहीं

उमस और गर्मी के बीच अर्जुन नगर में पानी की आपूर्ति दो दिन से ठप होने का आरोप क्षेत्रीय लोगों ने लगाया है। अर्जुन नगर निवासी राजकुमार नागरथ ने बताया कि शाहगंज पंपिंग स्टेशन पर जब से जलनिगम ने संचालन शुरू किया है, तब से पानी 10 से 15 मिनट तक ही आ रहा है। जन्माष्टमी पर पूरे दिन पानी नहीं मिला तो उसके बाद से सुबह सप्लाई नहीं हो रही है। बुधवार को सुबह पानी नहीं मिला, जबकि शाम को 10 मिनट के लिए पानी चलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed