{"_id":"68008f8f11349e58a70f414b","slug":"people-of-kshatriya-community-attacked-marriage-procession-of-dalit-youth-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में दलित युवक की बरात रोकी...बरातियों से मारपीट, दूल्हे का किया ऐसा हश्र; मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में दलित युवक की बरात रोकी...बरातियों से मारपीट, दूल्हे का किया ऐसा हश्र; मच गई चीख-पुकार
Thu, 17 Apr 2025 10:50 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:50 AM IST
सार
आगरा के एक गांव में दलित की बरात को क्षत्रिय समाज के लोगों ने रोक दिया। दूल्हे को काॅलर पकड़कर खींचा। बरातियों से मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बरात पर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एत्मादपुर के छलेसर में बुधवार रात वृंदावन से दलित युवक की बरात आई। आरोप है कि बरात चढ़ने के दौरान डीजे पर तेज आवाज में गाना बजाने पर क्षत्रिय समाज के दबंगों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा और पैदल ही मैरिज होम तक भेजा। इससे अफरातफरी मच गई। पिटाई से चार लोग घायल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना रात करीब 11:30 बजे की है। गढ़ी रामी, नगला तल्फी के अनुसूचित जाति के नाथौली की पुत्री प्रियंका की बरात वृंदावन (मथुरा) से आई थी। छलेसर के एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बरात छलेसर कस्बे से गुजर रही थी। मैरिज होम से कुछ दूरी पर बरात में तेज आवाज पर डीजे बजाने का क्षत्रिय युवकों ने विरोध किया। इस पर बरातियों से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद क्षत्रिय समाज के 20-25 लोगों ने लाठी, डंडों से बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। बराती भी भिड़ गए। दोनों पक्षों के अजय, कुंवरपाल, अमन व अजय घायल हो गए। मैरिज होम से लड़की वाले भी पहुंच गए। दुल्हन की मां का आरोप है कि दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा। किसी तरह लोगों ने बचाया।
ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती

बाद में दूल्हे को पैदल ही मैरिज होम तक जाने को मजबूर किया। सूचना पर एत्मादपुर से पुलिस फोर्स के पहुंचने पर बवाली भाग निकले। पुलिस ने रातभर मैरिज होम में रहकर विवाह की रस्मों को पूरा करवाया। घटना से इलाके में तनाव के हालात हैं।
ये भी पढ़ें-UP: शादी से पांच दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी..पिता के सामने इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
ये भी पढ़ें-UP: शादी से पांच दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी..पिता के सामने इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
एसीपी पीयूषकांत ने बताया कि डीजे बजाने पर विवाद हुआ था। इस मामले में दुल्हन की मां अनीता देवी ने अजीत तोमर, अमन तोमर, सौरभ तोमर, प्रदीप तोमर, प्रदीप कुमार, अंकित, संजय, सचिन, अजय व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
इन सभी के खिलाफ लाठी-डंडा, सरिया व धारदार हथियार फरसा, तलवार से बरातियों पर हमला करने, दूल्हे के गले से चेन खींचने, महिलाओं से छेड़खानी, अभद्रता व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।