फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   groom died in road accident five days before wedding

UP: शादी से पांच दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी..पिता के सामने इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 17 Apr 2025 10:11 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Apr 2025 10:11 AM IST
सार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। शादी से पांच दिन पहले दूल्हे की माैत हो गई। वह परिजनों के साथ भात मांगकर लाैट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने राैंद दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
groom died in road accident five days before wedding
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी में शादी के पांच दिन पहले इटावा मामा के घर से भात मांगकर लौट रहे दूल्हे की नारखी के गांव शाहपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ऑटो से माता-पिता और मौसी के साथ गए थे। माता-पिता सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


 

थाना नारखी के गांव आलमपुर हिम्मतपुर निवासी धर्मवीर के इकलौते बेटे शिवम (23) की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। पिता ने उसका रिश्ता कन्नौज निवासी युवती के साथ तय किया था। 18 अप्रैल को टीका लगन का कार्यक्रम होना तय था। शिवम मंगलवार को अपनी मां सुगड़श्री, पिता और मौसी मंजू देवी के साथ भात मांगने के लिए इटावा निवासी अपने मामा के घर ऑटो बुक करके गया था। 

ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती


 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात वह सभी घर लौट रहे थे। वापसी में मामा संजय भी साथ हो गए। तभी नारखी के गांव शाहपुर के समीप ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें-UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दी दो-दो हाथ करने की चुनाैती...क्षत्रिय सभा के पदाधिकारी बोले- हम भी तैयार

 
विज्ञापन

मृतक के पिता धर्मवीर ने बताया कि उनका इकलौता बेटा था। छह महीने पहले ही वह दिल्ली प्राइवेट नौकरी करने गया था। वह भी नोएडा में टीवीएस कंपनी में नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन ने कोई सूचना नहीं दी थी। मीमो मिलने पर घटना की जानकारी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed