{"_id":"68007c727dd9f949c700c369","slug":"hindu-mahasabha-officials-gave-samples-for-dna-testing-on-rana-sanga-controversy-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती
Thu, 17 Apr 2025 09:29 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:29 AM IST
सार
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपनी डीएनए जांच कराई है। साथ ही सपा सांसद को चुनाैती भी दी है।
विज्ञापन
डीएनए जांच के लिए सैंपल देते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेसी
विस्तार
आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर डीएनए टेस्ट के लिए खून का नमूना दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने बयान में हिंदुओं को गद्दार बताया और डीएनए जांच के लिए कहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
संजय जाट ने कहा कि हमारे शरीर में भगवान परशुराम, महाराजा राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी, सरदार भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों का खून दौड़ रहा है। वह रामजीलाल सुमन से कहना चाहते हैं कि 19 अप्रैल को आगरा आ रहे सपा अध्यक्ष वह भी जिला अस्पताल पहुंचकर अपना डीएनए करा लें। रिपोर्ट को सार्वजनिक भी करें।
डीएनए टेस्ट करने वालों में शंकर श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, मीरा राठौर, मनीष पंडित, विपिन राठौर, नितेश भारद्वाज, योगेश ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, आयुष तोमर आदि मौजूद रहे।
डीएनए टेस्ट करने वालों में शंकर श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, मीरा राठौर, मनीष पंडित, विपिन राठौर, नितेश भारद्वाज, योगेश ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, आयुष तोमर आदि मौजूद रहे।