{"_id":"66c9a99e682dd677b0067277","slug":"people-of-gokul-announced-that-they-will-not-celebrate-janmashtami-this-time-gave-this-reason-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोकुल के लोगों ने किया ऐलान, इस बार नहीं मनाएंगे जन्माष्टमी; बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोकुल के लोगों ने किया ऐलान, इस बार नहीं मनाएंगे जन्माष्टमी; बताई ये वजह
Sat, 24 Aug 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:06 PM IST
सार
मथुरा के गोकुल में इस बार लोगों ने ऐलान किया है कि वे न तो जन्माष्टमी मनाएंगे और नाहीं नंदोत्सव। कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने कुछ दिन पूर्व यहां हुई युवक की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कहा जन्माष्टमी तक का पुलिस के पास समय है। यदि कातिल नहीं पकड़े जाते, तो आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
जानकारी देते लोग
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के महावन गोकुल कस्बा में विगत पिछले सप्ताह भूतेश्वर रेलवे ट्रैक पर प्रशांत का शव मिला था। गांव के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही ऐलान किया है कि यदि हत्यारे नहीं पकड़े जाते हैं, तो गोकुल में जन्माष्टमी और नंदोत्सव नहीं मनाया जाएगा।
गोकुल में कैंडल मार्च वासुदेव दरवाजे से लेकर गणेश मंदिर तक निकल गया। गांव के सभी महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि प्रशांत की मौत एक हादसा नहीं था, उसे यहां से ले जाकर हत्या की गई है। बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर डाला गया है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।