फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of a particular caste attacked the dalit people for not voting in Mathura

मथुरा में वोट न देने पर हमला: पार्टी समर्थकों ने अनुसूचित जाति के लोगों को पीटा, फायरिंग की, 10 घायल

Mon, 21 Feb 2022 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

पीड़ित ने एक पार्टी के समर्थकों पर मारपीट, फायरिंग और पथराव करने का आरोप लगाया है। घायलों का आरोप है कि समर्थकों ने पार्टी प्रत्याशी को वोट न देने पर उन पर हमला किया है। 

विज्ञापन
People of a particular caste attacked the dalit people for not voting in Mathura
हाथों में बंदूक लेकर खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में पार्टी विशेष को वोट न डालने को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग पथराव और असलहा लहराते दिख रहे हैं। आरोप है कि घटना में घायल जब थाने पहुंचे तो वहां से पुलिस ने भगा दिया। 

विज्ञापन

पुलिस पर थाने से भगाने का आरोप 

जानकारी के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के गांव अड्डा में 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान हुआ था। रविवार को एक पार्टी के समर्थकों और अनुसूचित समाज की बस्ती के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि पार्टी समर्थकों ने मारपीट कर दी। पथराव किया। रायफल, बंदूक से फायरिंग की गई। घटना में 10 लोग घायल हो गए। खून से लथपथ घायल लोग मगोर्रा थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई करने की जगह उन्हें वहां से भगा दिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


गांव के बॉबी ने बताया कि रविवार शाम को जाति विशेष के लोग अनुसूचित समाज की बस्ती में आकर कहने लगे कि तुमने हमारे प्रत्याशी को वोट क्यों नहीं दिया। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपियों ने बंदूक और रायफल से फायरिंग कर दी। बाकी तीन युवकों ने फरसा, लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। ईंट पत्थर फेंके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हो रहे घटना के वीडियो 

इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विवाद में बॉबी पुत्र जगराम, राहुल पुत्र गोविंदा, जगराम, गोविंदा पुत्रगण विक्रम सिंह, पन्ना पुत्र राधे, विक्रम पुत्र मंगो, मोहित पुत्र भगवान दास व कुसुम पत्नी गोविंदा, सोनिया पुत्री गोविंदा, रेखा पत्नी रिंकू घायल हो गए। घायलों का कहना है कि रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे, वहां पुलिस ने भगा दिया। सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मजरुवी चिट्ठी देकर मेडिकल परीक्षण को भेजा गया। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed