फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People kept watching as cloth merchant jumped into the canal, police is searching

Mainpuri: कपड़ा व्यापारी ने नहर में लगाई छलांग, नहीं बचा सके लोग; पुलिस कर रही तलाश

Mon, 15 Jan 2024 08:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 15 Jan 2024 08:49 PM IST
सार

कपड़ा व्यापारी ने बाइक को पुल के पास रोका और मफलर, चप्पल आदि उतारकर नहल में छलांग लगा दी। ये देख उन्हें बचाने के लिए लोगों की भीड़ दौड़ी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
People kept watching as cloth merchant jumped into the canal, police is searching
Mainpuri News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में सोमवार की शाम एक कपड़ा व्यापारी ने विक्रमपुर नहर के पास पहुंच कर चप्पल उतारी और देखते ही देखते नहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने नहर में व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम विक्रमपुर नहर के पास सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी एक करीब 60 वर्षीय वृद्ध बाइक से पुल के पास आकर रुके। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वृद्ध ने मफलर, चप्पल आदि पुल पर उतारे और नहर में कूद गए। वृद्ध को नहर में कूदता देख लोगों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नहर के पास जमा लोगों से जानकारी ली। पता चला कि नहर में छलांग लगाने वाले वृद्ध का नाम राजकुमार गुप्ता निवासी कस्बा औंछा है। वह कपड़ा व्यापारी हैं। पुलिस ने मौके पर मिला सामान कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस नहर में व्यापारी की तलाश के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed