{"_id":"61157e8e8ebc3e2f6a134380","slug":"people-have-to-wait-foe-vaccine-agra-news-agr503567894","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी लॉयल में ढाई घंटे तक नहीं लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी लॉयल में ढाई घंटे तक नहीं लगे टीके
विज्ञापन
लेडी लॉयल अस्पताल में वैक्सीन सेंटर पर स्टाफ ना होने के कारण गेट के बाहर खड़े लोग
- फोटो : Agra City
आगरा। लेडी लॉयल महिला जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे 18 से 44 वर्ष की उम्र श्रेणी वाले लोगों को करीब ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्टाफ अस्पताल के तीसरे तल पर आयोजित कायाकल्प अवार्ड सम्मान समारोह में शामिल था। टीकाकरण करीब ढाई घंटे तक रुका रहा।
खंदारी के रहने वाले अरविंद ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से लेडी लॉयल में टीका लगवाने के लिए पहुंच गए थे। दोपहर 12:30 बजे तक टीका लग नहीं पाया। 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए बनाया गया बूथ बंद पड़ा था। उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि स्टाफ कुछ देर में आ जाएगा।
शाहगंज की रहने वाली उमा दीक्षित ने बताया कि वह टीका लगवाने के लिए सुबह 10 बजे से इंतजार कर रही हैं। ढाई घंटे इंतजार करते हुए हो गए। बाद में स्टाफ आया और टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
मरीजों को भी परेशान होना पड़ा
सम्मान समारोह में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के शामिल होने से ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 से दोपहर करीब 12:30 बजे तक मरीज देखे नहीं गए। लैब के बाहर भी मरीजों की लंबी कतार थी। सुबह के समय ऑपरेशन भी कम हुए। इससे परिसर में मरीज और तीमारदार अधिक एकत्रित हो गए थे। जबकि बृहस्पतिवार को अपेक्षाकृत मरीजों की संख्या कम रहती है। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. रेखा गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए दो चिकित्सकों को छोड़ा गया था। एक घंटे के लिए स्टाफ को कार्यक्रम में बुलाया गया था।
पूरे स्टाफ को अवार्ड दिया गया
आगरा। कायाकल्प अवार्ड लेडी लॉयल महिला जिला चिकित्सालय के पूरे स्टाफ को दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि जिला महिला चिकित्सालय ने बहुत ही अच्छा काम किया है। पहले सरकारी अस्पतालों के बारे में लोगों की धारणा गलत थी, यहां सफाई नहीं रहती लेकिन लेडी लॉयल ने इसे बदला है। कायाकल्प की शुरुआत होने के बाद से अस्पताल की सूरत में बदलाव हुआ है। स्टाफ को अच्छे कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया था, वह अच्छा काम कर भी रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी स्टाफ ने बहुत मेहनत की है, इस अवार्ड को पाने के हकदार हैं। कार्यक्रम में राजकीय नर्सेस संघ के जिलामंत्री सतीश त्यागी, डॉ. नीलम रानी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुमित सोनी आदि मौजूद रहे।