Agra: एक ही टोंटी के भरोसे दो हजार लोग, कलेक्ट्रेट में सिर्फ एक ही जगह पेयजल की व्यवस्था, लगानी पड़ रही लाइन
आगरा कलेक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों को स्वच्छ पेयजल के लिए लाइन लगानी पड़ती है। यहां पर रोजाना आने वाले दो हजार लोग सिर्फ एक ही टोंटी पर निर्भर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों को स्वच्छ पेयजल के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। कहने को तो दो से तीन स्थानों पर पानी पीने का इंतजाम किया गया है, लेकिन एक ही स्थान पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होने पर प्रतिदिन धक्का-मुक्की करनी पड़ती है। इसी के पास गंदगी पसरी हुई है। इसके ठीक बगल की पानी की टोटियां खराब पड़ी हुई है। कलेक्ट्रेट में रोजाना फरियादियों, कर्मचारियों समेत दो हजार लोग आते है।
कलेक्ट्रेट में डीएम, पांच एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पांच एसीएम, जिला मनोरंजन कर अधिकारी सहित तकरीबन 20 अधिकारी एवं उनके मातहत बैठते है। अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगाए गए है। बावजूद इसके गर्मी में उनके पीने के लिए साफ पानी का इंतजाम सिर्फ एक स्थान पर ही है। जहां पानी पीने का इंतजाम है वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
'कलेक्ट्रेट में बेहतर इंतजाम नहीं'
कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के लिए यहीं से पानी बोतलों में भरकर जाता है। लाइन में खड़े होकर लोग पानी भरने के लिए प्रतीक्षा करते हैं। अध्यक्ष आगरा कलेक्ट्रेट बार बृजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि साफ पानी पीने के लिए कलेक्ट्रेट में बेहतर इंतजाम नहीं है। प्रशासन को अधिवक्ताओं के लिए अलग इंतजाम करना चाहिए। फरियाद लेकर आएं मोहम्मद आसिफ ने बताया कि दो स्थानों पर पानी पीने का इंतजाम तो है, लेकिन एक स्थान पर पानी अच्छा नहीं आता। इसलिए यहां इंतजार करना पड़ता है।