फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people fired due to water problem

शहर से देहात तक गहराए जल संकट पर उबाल

Tue, 24 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
people fired due to water problem
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
भीषण गर्मी में शहर से देहात तक जल संकट गहरा गया है। समय पर पर्याप्त बंदोबस्त न होने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्सा लोगों ने जहां बोदला क्षेत्र में जाम लगा दिया वहीं, ग्रामीणों ने जल निगम अधिकारियों का घेराव किया। कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे यमुनापार के लोगों ने भी जल निगम अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकाली। लगभग दो घंटे तक प्रदर्शनकर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

जल संकट से जूझ रहे किरावली तहसील के दर्जनों लोग भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजकुमार चाहर के नेतृत्व में सोमवार को संजय प्लेस स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा काटते हुए कार्यालय का गेट भी बंद कर दिया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता आरके गर्ग, अधिशासी अभियंता महाराज सिंह सहित कई अधिकारियों को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र की अधिकांश टीटीएसपी खराब पड़ी है। तालाब सूख गए हैं और नहरों में भी पानी नहीं है। ऐसे में महिलाओं को दूर-दराज से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। राजकुमार चाहर ने जल निगम अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस बीच जलापूर्ति न होने पर महाघेराव व निरंतर धरने की चेतावनी दी है। इस दौरान रनवीर सिंह सूबेदार, राकेश चाहर, सुजान सिंह प्रधान, भूरा प्रधान, ओमप्रकाश, नागेंद्र चाहर, जुगेंद्र, पुष्पेंद्र चाहर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, भाजपा जिला मंत्री रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में भी यमुनापार के काफी लोग पानी की समस्या लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे। लोगों का कहना था कि क्षेत्र के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक नहीं कराया गया। जबकि क्षेत्र में जल संस्थान पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय लोग हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान टीकम सिंह, मोहन गुप्ता, धमेंद्र राजपूत, डा. आरपी शर्मा, तुकमान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पानी की समस्या से जूझ रहे किशोरपुरा, बोदला के लोगों ने लोेहामंडी-जगदीशपुरा रोड जाम कर दी। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आया। पिछले दिनों भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। तब अधिकारियों ने पानी का टैंकर भेजकर राहत दे दी थी। इसके बाद से सुध नहीं ली। इस पर लोगों का आक्रोश फिर भड़क गया। उन्होंने पूर्वाह्न लगभग 10.30 बजे रोड जाम कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। इसके बाद टैंकर से पानी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed