एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश, राहगीरों ने चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर रोड पर शनिवार तड़के तीन चोरों ने टाटा इंडिकैश के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों ने एक चोर को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके अन्य दोनों साथियों को भी पकड़ लिया।
टेढ़ी बगिया स्थित जलेसर रोड पर विजय यादव का मार्केट है। इसमें टाटा इंडिकेश का एटीएम लगा है। शनिवार तड़के तकरीबन चार बजे एटीएम में तीन चोर आए। उन्होंने शटर बंद कर दिया। एटीएम के मॉनीटर को उखाड़कर कैश निकालने की कोशिश करने लगे।
मार्केट के पास से निकल रहे लोगों ने शटर बंद देखा। दुकान के अंदर से तोड़फोड़ की आवाज आ रही थी। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। चोर भागने लगे। लोगों ने पीछा करके एक चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर से पूछताछ की। इसके बाद उसके दो और साथी पकड़ लिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कैश सुरक्षित है। एटीएम की कंपनी के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मगर, वह मुकदमा दर्ज कराने नहीं आए हैं। हिरासत में लिए गए चोरों से पूछताछ की गई है।
खंदौली का है गैंग
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में नाऊ की सराय खंदौली निवासी लक्ष्मण, श्याम और एक अन्य है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शहर में एटीएम तोड़ने की कई वारदात हो चुकी हैं। आशंका है कि इसी गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है।
शहर में वारदात
02 अक्तूबर : सदर के इंदिरापुरम में एक्सिस बैंक के एटीएम को एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की गई।
15 मार्च : आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश।
31 दिसंबर, 2018 : आवास विकास कॉलोनी सेक्टर नौ (थाना सिकंदरा) में सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश।