फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People came to the hospital to have an uproar

अस्पताल में जांच कराने आए लोगों ने काटा हंगामा

Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
People came to the hospital to have an uproar
मैनपुरी। जिले में कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचे लोगों ने पहले जांच कराने को लेकर हंगामा काटा। सीएमएस की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए लोगों को व्यवस्थित कराया और लाइन से ही जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए 200 से अधिक लोगों की भीड़ पहुंच गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने भीड़ में शामिल लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रखने और लाइन लगाकर अपना नंबर आने पर जांच कराने को कहा। इस पर यहां मौजूद कुछ लोगों ने पहले जांच कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ ने जानकारी सीएमएस को दी तो सीएमएस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल भानुप्रताप सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने हंगामा काट रहे लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। कोतवाल ने स्वयं ही यहां मौजूद लोगों की लाइन लगवाई। कहा कि सभी लोग कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। हंगामा काटने पर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने एसपी को लिखा पत्र
जिला अस्पताल में जांच को लेकर आए दिन हो रहे हंगामे को देखते हुए सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बुधवार को एसपी अविनाश पांडेय को पत्र लिखते हुए जिला अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed