{"_id":"644cc9ccdc71541f980051e3","slug":"people-boycott-nikay-chunav-2023-posters-due-to-lack-of-development-work-in-pura-goverdhan-agra-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी, ऐसे हाल में जी रहे पुरा गोवर्धन के लोग; चुनाव बहिष्कार का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी, ऐसे हाल में जी रहे पुरा गोवर्धन के लोग; चुनाव बहिष्कार का किया एलान
Sat, 29 Apr 2023 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:09 PM IST
सार
पुरा गोवर्धन का सीमा विस्तार में शामिल होने के बरसों बाद भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। लोग अभी भी जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार का लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम की सीमा विस्तार में शामिल कई वार्ड बरसों बाद भी जलभराव, टूटी सड़कें, गंदगी से जूझ रहे हैं। समस्याएं दूर न होने की वजह से कई जगह लोगों ने चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगा दिया है।
ये भी पढ़ें - कुत्ता स्कूल के गेट में ऐसा फंसा: जान बचाने में छूटे दरोगा सहित पुलिस कर्मियों के पसीने; ऐसे मिली सफलता
विज्ञापन
नगला किशनलाल के लोगों ने पीने के पानी की समस्या के कारण चुनाव में भाग नहीं लेने की बात कही है। यहां के सोबरन सिंह, अरविंद सिंह, राहुल, दिनेश, रमेशचंद्र, मुन्नी देवी, विमलेश आदि का कहना है कि यहां 20 साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। एक दो माह जलापूर्ति हो सकी। इसके बाद पानी की सप्लाई बंद हो गई। पीने के पानी की समस्या का समाधान 20 साल बाद भी नहीं हो सका है। ऐसे में मतदान करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
जलभराव की स्थायी है समस्या
नगर निगम की सीमाओं का विस्तार तेजी से हुआ लेकिन नगर निगम प्रशासन ने यहां विकास नहीं कराया। करीब 3000 की आबादी वाला पुरा गोवर्धन टेढ़ी बगिया वार्ड 32 में 15 साल पहले शामिल किया गया था। यहां जलभराव की स्थायी समस्या है। राम सिंह का कहना है कि गलियों की सड़कें बनी हैं न खड़ंजे हैं। हर बार केवल चुनावी वादे होते हैं। तालाब की सफाई तक नहीं करवाई जाती है। बरसात में जलभराव आम है। लाखन सिंह ने बताया कि पूरे गांव ने इस बार चुनाव में वोट नहीं डालने का निश्चय किया है। इस बारे में गांव के बाहर बैनर भी लगाया गया है, ताकि प्रत्याशी यहां वोट मांगने नहीं आएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कुत्ता स्कूल के गेट में ऐसा फंसा: जान बचाने में छूटे दरोगा सहित पुलिस कर्मियों के पसीने; ऐसे मिली सफलता
विज्ञापन