फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog got so trapped in school gate sweat of police personnel including daroga left in its removal success like

कुत्ता स्कूल के गेट में ऐसा फंसा: जान बचाने में छूटे दरोगा सहित पुलिस कर्मियों के पसीने; ऐसे मिली सफलता

Sat, 29 Apr 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 10:18 AM IST
सार

इरादतनगर प्रथम ब्लॉक सैयां के शिक्षकों की लापरवाही की वजह से एक बेजुबान जानवर की जान पर बन आई। कड़ी मशक्कत के बाद थाना पुलिस ने उसे बाहर निकाला और उसके प्राणों की रक्षा हो सकी।
 

विज्ञापन
dog got so trapped in school gate sweat of police personnel including daroga left in its removal success like
कुत्ते को निकालने का प्रयास करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के गेट में एक कुत्ते की गर्दन इस कदर फंस गई कि उसे निकालने के लिए  दरोगा सहित पुलिस कर्मियों  के पसीने छूट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मामला परिषदीय प्राथमिक विद्यालय इरादतनगर प्रथम ब्लॉक सैयां आगरा का है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक कुत्ते को एक स्कूल के गेट में फंसा होने पर निकालने का प्रयास करते दिख रहे हैं। काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिसकर्मी गेट को ऊपर उठा कर उसे बाहर निकालने में सफल हो जाते हैं। बताया गया है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक गेट पर ताला लगाकर चले गए और कुत्ता स्कूल में अंदर ही बंद रह गया। कहीं से निकलने में सफलता न मिलने पर कुत्ते ने गेट के नीचे से निकलने का प्रयास किया, तभी उसकी गर्दन गेट के नीचे फंस गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: गुलामी के निशान हटाए, तस्वीर फिर भी न बदल पाए..., सीएम योगी ने किया था ये एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते को तड़पता देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना 

कुत्ते को तड़पता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद गेट को ऊपर उठा कर कुत्ते की गर्दन को बाहर निकाला और विद्यालय का ताला खुलवाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने बहुत सराहना की है, साथ ही थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित थाने के पुलिस बल को धन्यवाद किया। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


ये भी पढ़ें - UP: क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 12 स्मार्ट सिटी का किया ऑडिट, पहले नंबर पर आया आगरा; जानें बाकी का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed