फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people beaten the accused of molestation in agra

आगरा: छेड़खानी पर मनचले को सिखाया ऐसा सबक, युवती के पैर पकड़कर मांगी माफी

Mon, 09 Sep 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
people beaten the accused of molestation in agra
युवती के पैर पकड़ माफी मांगता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक मनचले को लोगों ने ऐसा सबक सिखाया, वो जिंदगी भर याद रखेगा। सुभाष पार्क के बाहर एक युवती से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई लगाई। इस पर युवक गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। युवती के पैर पकड़ लिए और किसी तरह लोगों से बचकर भाग निकला। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। 
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। एक युवती सुभाष पार्क से जा रही थी। तभी युवक युवती का पीछा करके कमेंट करने लगा। युवती ने मना किया, लेकिन वो नहीं माना। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने भी मनचले को पीटा

शोर शाराबा सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने लगे। आरोपी युवक बचने के लिए पानी की टंकी के परिसर में घुस गया। युवती भी पीछे आ गई। उसने युवक के थप्पड़ मारे। 

बाद में लोगों ने टंकी परिसर का गेट बंद कर दिया। इस पर युवक युवती के पैर में गिरकर माफी मांगने लगा। अचानक वो दीवार फांदकर बाहर निकल गया।

कुछ लोगों ने युवक के फोटो भी खींच लिए थे। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं इस संबंध में थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि थाने पर कोई शिकायत या सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed