{"_id":"5fd209ab8ebc3e3fbe0ec095","slug":"people-beat-the-thief-at-marriage-home-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: मैरिज होम में महिला की पायल निकालते चोर को रंगेहाथ पकड़ा, लोगों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: मैरिज होम में महिला की पायल निकालते चोर को रंगेहाथ पकड़ा, लोगों ने जमकर पीटा
Fri, 11 Dec 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां कुरावली मार्ग स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार की सुबह एक युवक चोरी के इरादे से घरातियों के कमरे में घुस गया। वह वहां सो रही एक महिला की पायल उतार रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। इसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर नारम सिंह के मैरिज होम में बुधवार को उनके एक रिश्तेदार का शादी समारोह था। गुरुवार की सुबह घराती और बराती कमरों में सो रहे थे, तभी एक युवक कमरे में दाखिल हुआ। वह वहां सो रही एक महिला की पायल उतारने लगा। तभी वहां मौजूद अन्य लोगों की नजर उस पड़ी। लोगों ने चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
शोर-शाराबा सुनकर महिला की जाग गई, जब उसे पता चला कि चोर उसकी पायल निकाल रहा था तो उसके होश उड़ गए। घटना से गुस्साए लोगों ने चोर की जमकर पिटाई लगाई। इस बीच सूचना पाकर थाना पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नीलेश निवासी बिछवां बताया। मैरिज होम संचालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन