{"_id":"6e53aa656b2cada5c22ff06486c079d3","slug":"people-attack-on-police-chowky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक से गलत हरकत करने पर पुलिस चौकी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक से गलत हरकत करने पर पुलिस चौकी घेरी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खंदारी स्थित बापू नगर मेें बस्ती के युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया। जानकारी पर लोगों ने पुलिस चौकी घेरकर हंगामा किया। बापू नगर का रहने वाला दस वर्षीय बालक सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि बस्ती का एक युवक उसे बहाने से साथ ले गया। वन चेतना केंद्र में कुकर्म की कोशिश की। बालक के शोर मचाने पर उसे पीटा। लेकिन बालक उसके चंगुल से छूटकर भाग निकला। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने बस्ती के लोगों के साथ चौकी पर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन