फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra LPG Gas Crisis Cylinder Not Delivered Even After Booking Thousands Affected UP News in Hindi

LPG Crisis: बुकिंग के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, 66 हजार उपभोक्ताओं के सामने बड़ा संकट; जानें कब मिलेगी राहत

Sun, 19 Apr 2026 01:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Apr 2026 01:54 PM IST
सार

Agra LPG Cylinder Crisis News: रसोई गैस की किल्लत जारी है। लोग एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गैस कंपनियों की इस लेट-लतीफी ने आम आदमी की रसोई का बजट और समय दोनों बिगाड़ दिया है।

विज्ञापन
Agra LPG Gas Crisis Cylinder Not Delivered Even After Booking Thousands Affected UP News in Hindi
एलपीजी गैस - फोटो : ANI

विस्तार

रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग और सप्लाई का गणित गड़बड़ा गया है। सिस्टम की खामियों और गैस कंपनियों की सुस्ती का खामियाजा शहर की गृहिणियों को भुगतना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि बुकिंग के बाद 66 हजार सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर तक नहीं पहुंचे और कागजों से गायब हो गए हैं। कोई सात दिन तो कोई 15 दिन से गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन


जिले में इंडेन, भारत पेट्रोलियम (बीपी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के करीब 12.50 लाख उपभोक्ता हैं। नियम के मुताबिक, बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी घर पर हो जानी चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था ध्वस्त है। उपभोक्ताओं को अब एक रिफिल के लिए 7 से 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। गैस कंपनियों की इस लेट-लतीफी ने आम आदमी की रसोई का बजट और समय दोनों बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

 

जिला पूर्ति विभाग की 13 मार्च, 2026 से 18 अप्रैल, 2026 तक की बुकिंग और सप्लाई की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस दौरान कुल बुकिंग 8,79,310 लगभग 8.79 लाख हुई। जबकि बुकिंग के सापेक्ष कुल बिक्री (डिलीवरी) 8,13,561 (लगभग 8.13 लाख) हो सकी है। ऐसे में 65,749 सिलिंडर का डिलीवरी बैकलॉग में अटक गई है। करीब 66 हजार सिलिंडरों का यह अंतर ही गैस संकट की मुख्य वजह है, जिसने हजारों उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है।

 

सर्वर डाउन रहने की समस्या
रिपोर्ट के अनुसार 13 मार्च से 31 मार्च के बीच लगातार सर्वर डाउन रहने की समस्या रही। तकनीकी खराबी के कारण बुकिंग तो होती रही, लेकिन एजेंसियों के पास डिलीवरी का डाटा अपडेट नहीं हो सका। दूसरी तरफ बुकिंग अंतराल बढ़कर 45 दिन तक हो गया। जिले के 89 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास स्टॉक भी कम पहुंच रहा है। गैस कंपनियों की मनमानी से डिस्ट्रीब्यूटर्स और उपभोक्ता दोनों प्रभावित हैं

 
विज्ञापन

तकनीकी खामियों से हुई देरी
सर्वर की समस्या खत्म हो गई है। कंपनियों के स्तर पर तकनीकी खामियों के कारण डिलीवरी में देरी हुई है। लंबित बुकिंग को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। - आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

ये भी पढ़ें-UP: शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान; बर्बादी की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed