फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are not interested in doing their own survey for the house.

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में न  तो खुद कर रहे आवेदन और नाहीं सर्वे में ले रहे रुचि, जानें वजह

Fri, 07 Feb 2025 01:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 07 Feb 2025 01:53 PM IST
सार

PM Awas Yojana Eligibility: आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास प्लस (ग्रामीण) योजना से लाभान्वित कराने की योजना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नए डिजिटल सर्वे के आधार पर पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
People are not interested in doing their own survey for the house.
पीएम आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में स्वयं आवेदन कर सर्वे के लिए लोगों की दिलचस्पी नहीं है। अब तक मात्र 108 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास एप पर सेल्फ सर्वे कर आवेदन किया है। विभाग ने 2573 लोगों की खोज की है। 
विज्ञापन


पात्र व्यक्ति के लिए 28 फरवरी तक आवास के लिए पंजीकरण कराने का समय है। इसके बाद सर्वेयर दोबारा से सर्वे कर पात्रों का चयन करेंगे। आवास विहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में गांवों में रहने वाले आवास विहीन परिवारों को आवास के लाभ लेने कोई फार्म नही भरना पड़ेगा। पात्र व्यक्ति आवास प्लस एप 2024 पर स्वयं सर्वे कर एआई (आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस ) के माध्यम से अपना डाटा अपलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद सर्वेयर द्वारा मौके पर जाकर आवेदकों का सत्यापन होगा। 10 जनवरी से आवास के पंजीकरण कराने का कार्य का शुरू हो गया है। 28 फरवरी तक सर्वे का कार्य को पूरा करने के शासन से निर्देश हैं। जागरूकता के अभाव में आवास के लिए स्वयं आवेदन करने के लिए अब तक 108 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गंजडुंडवारा ब्लॉक में सबसे कम 6 ,अमांपुर में 8,कासगंज 9, सिढ़पुरा 10, सोरोंजी 22, पटियाली 25, और सबसे अधिक सहावर में 28 व्यक्तियों ने स्वयं आवास के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं, विभाग ने कर्मियों के माध्यम से जिले में अबतक 2573 लोगों के पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed