{"_id":"037b906f41a1c84512c35b26b9adedc7","slug":"pen-strike-in-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि: कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि: कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल की। कर्मचारी अपने पटलों पर नहीं बैठे। विभागीय कार्य से विरत रहने पर छात्रों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। एसोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों को मिलने वाला 300 दिनों का अवकाश वेतन समाप्त कर दिया गया है। इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अनिल श्रीवास्तव, बृजेश वर्मा, रमाकांत, विनय चौधरी, विक्रम चौधरी, संतोष यादव, श्याम दीक्षित रहे।
विज्ञापन