फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pediatrics department will become advanced, DPR is being prepared

Agra News: बाल रोग विभाग बनेगा एडवांस, डीपीआर हो रही तैयार

Fri, 06 Mar 2026 12:26 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
Pediatrics department will become advanced, DPR is being prepared
एसएन मेडिकल कॉलेज
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग को एडवांस बनाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। टेंडर भी हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के नियोजन विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है। मई में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बाल रोग विभाग के लिए 10 मंजिला भवन बनेगा। इसमें 250 बेड होंगे, जिसमें ऑपरेशन थिएटर, एनआईसीयू और एचडीयू होंगे। इसकी इमारत गेस्ट हाउस के सामने बनेगी। इसके बगल में ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग भी है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग का नियोजन विभाग करेगा। टीम ने मौके पर सर्वे कर रिपोर्ट बनाई है। इसका टेंडर हो गया है। नियोजन विभाग के इंजीनियर डीपीआर बना रहे हैं, जो फाइनल होने के बाद शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद मई में कार्य शुरू होने की संभावना है। बीते महीने ही बजट में इसके लिए 125 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए हैं। खास बात इंटीग्रेटेड प्लान के तहत सभी नए भवनों की डिजाइन एक जैसी होगी। इनके रंग भी एक जैसे ही होंगे, जिससे कॉलेज की सुंदरता निखरेगी।
विज्ञापन




एआई आधारित मशीनों से जांच और इलाज
बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार में अभी करीब 120 बेड हैं। नई बिल्डिंग में आधुनिक लैब, ऑपरेशन थिएटर और जांच के लिए मशीन लगेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे बच्चों की गंभीर रोगों की जांच इलाज और सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी। इससे अधिक गंभीर मरीजों को दूसरे जिलों में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एंडोस्कोपी की भी सुविधा मिलेगी। एनआईसीयू में 24 से 50 बेड हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed