फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   peace party demanding ban of wine

शराब बंदी के लिए पीस पार्टी का प्रदर्शन

Tue, 31 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 31 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
peace party demanding ban of wine
पीस पारटी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
उत्तर प्रदेश में शराब बंदी लागू कराने की मांग को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पहुुंचे कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि प्रदेश में शराब बंदी लागू नहीं हुई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सुबह सुभाष पार्क पर एकत्र हुए। यहां से झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर निकले। प्रशासन ने एमजी रोड पर ही उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी थी। प्रशासन की अनुमति के बिना ही कार्यकर्ता एकत्र हुए और जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट में डीएम के न मिलने पर उनके कार्यालय के बाहर धरना दिया। नारेबाजी की। काफी देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंची। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में 80 फीसदी आबादी गरीब है। ये लोग शराब की लत का शिकार होकर अपना और अपने परिवार का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए शराब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। प्रदर्शन में राकेश वाल्मीकि, अकबर अली उस्मानी, डा. जहांगीर अल्वी, इरशाद कुरैशी, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, साहिद अली, सामंताराम, शरीफ उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed