फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paving the way for establishment of medical college

Agra News: मेडिकल कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त

Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for establishment of medical college
मेधा रूपम ,डीएम कासगंज।
कासगंज। जिले में अब शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी है। शासन के द्वारा अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। कुंभ मेले में आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने प्रस्ताव को मंजूरी दी। मेडिकल कॉलेज के लिए अधिगृहीत की जाने वाले भूमि के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल चुकी है। मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बनेगा। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद अब इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण काफी समय से प्रस्तावित था, लेकिन उसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। मुख्यमंत्री ने जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का स्पष्ट मत व्यक्त किया। उसके बाद चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आनंदीपुर व देवरी प्रह्लादपुर में 8.500 हेक्टेयर क्षेत्रफल की भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित कर अधिगृहीत की और प्रस्ताव शासन को भेजा। अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है। जिले के लोगों को काफी समय से मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रतीक्षा है। क्योंकि जिले में चिकित्सा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। निजी चिकित्सालयों का भी टोटा है। वहीं जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों की बड़ी कमी है। लोगों को उच्च चिकित्सा के लिए आगरा, अलीगढ़, बरेली जाना पड़ता है। अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। डीएम मेधा रूपम का कहना है कि जिले के लिए यह खुशी की बात है कि पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जो भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था वह भी मंजूर कर लिया गया है। कुंभ मेले में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी मिली है। यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है- ,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed