फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paul's Titan won the Alpaso Football Tournament title

Agra News: अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब पॉल्स टाइटन ने जीता

Mon, 25 Aug 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Paul's Titan won the Alpaso Football Tournament title
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से पूर्व छात्रों के लिए आयोजित अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब पॉल्स टाइटन ने जीत लिया। वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट लीजेंड वर्ग में मुकेश आसवानी और स्टार्स वर्ग में पार्थ चौधरी को चुना गया।
विज्ञापन


पेनाल्टी शूट आउट में पॉल्स टाइटन ने 3-2 से लॉरेंस यूनाइटेड को पराजित किया। लीजेंड्स के मध्य खेले गए हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। स्टार्स के बीच खेले गया दूसरा हाफ भी गोल रहित रहा। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। मैच के मुख्य अतिथि डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन


लीजेंड वर्ग में गोल्डन बूट यश उपाध्याय को और स्टार्स वर्ग का पार्थ को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में अनिल राजन, परमजीत सिंह, मनोहर सिंह, सोनू वर्मा, उपदेश भदौरिया और शरद उपाध्याय रहे। इस दाैरान विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, फादर डॉ. ऑलविन पिंटो, फादर मिरांडा, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, सीए अनमोल कोहली, रामानंद चौहान, दीपक प्रहलाद अग्रवाल, हर्ष महाजन, उदय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed