{"_id":"5d1f73e98ebc3e3cb232a6de","slug":"patwari-mata-temple-sculptures-damaged-by-unknown-people-in-thana-barhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने दिखाई सूझबूझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने दिखाई सूझबूझ
Sat, 06 Jul 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरहन क्षेत्र के गांव शिवालय टेहू में स्थित पथवारी माता के मंदिर में गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त करके क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने मूर्तियां टूटी देखी, तो वे सन्न रह गए।
खबर लगते ही ग्रामीणों जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। आनन फानन में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करा दी।
गांव के रहने वाले निरंजन लाल शर्मा प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे। वहां भीतर मूर्तियां बिखरी पड़ी देखकर उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।

सूचना पर सर्किल की फोर्स के साथ एसपीआरए रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर, एसडीएम एतमादपुर अमरीश कुमार बिंद गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। दोपहर में करीब एक बजे पुलिस ने मूर्तियों को ग्रामीणों की मदद से प्राण प्रतिष्ठा कराई।
एसपीआरए रवि कुमार ने बताया कि गांव के प्रधान की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले युवकों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
धर्मस्थल में तोड़फोड़ और प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
तीन माह पूर्व गांव स्थित मंदिर में अराजक तत्वों ने मंदिर की एक प्रतिमा को खंडित कर दी थी। उस समय गांव के लोगों ने\ समझदारी का परिचय देते हुए सौहार्द बनाए रखा था। यहां तक की इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी। पर, दोबारा घटना होने से लोगों में आक्रोश है।