फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients were troubled due to malfunction of X-ray machinePatients were troubled due to malfunction of X-ray machine

Agra News: एक्स-रे मशीन खराब होने से परेशान हुए मरीज

Tue, 04 Mar 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Patients were troubled due to malfunction of X-ray machinePatients were troubled due to malfunction of X-ray machine
कासगंज। जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन सोमवार को फिर से खराब हो गई, इससे मरीजों को दिक्कत हुई। मशीन खराब होने के कारण करीब आधा घंटे तक मरीजों के एक्स-रे का काम प्रभावित रहा। इस दौरान एक्सरे कराने वालों की भीड़ केंद्र के बाहर जमी रही। जिला अस्पताल पर सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। मौसमी बीमारी, सर्दी, खांसी, बुखार, सांस में दिक्कत सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे। बुखार पीड़ित मरीजों की छाती में संक्रमण की आशंका पर चिकित्सकों ने उनको एक्स-रे करवाने के लिए लिखा। वहीं सांस के मरीज और हड्डी रोग से जुड़े हुए मरीजों के मर्ज का पता लगाने के लिए भी चिकित्सक एक्स-रे कराने की सलाह देते हैं। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब हो गई। इसके बाद तकनीशियन को बुलाकर मशीन ठीक कराई गई। तकरीबन आधा घंटे बाद मशीन में आई खामी को ठीक करने में लग गए। जिसके चलते लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई। मशीन सही होने के बाद फिर से एक्स-रे चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed