फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients suffering from dengue in Pararshahpur, mother and daughter admitted to district hospital.

Agra News: पैरारशाहपुर में डेंगू की चपेट में आ रहे मरीज, मां-बेटी जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 05 Oct 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from dengue in Pararshahpur, mother and daughter admitted to district hospital.
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीडि़त मां बेटी। - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीडि़त मां बेटी।
मैनपुरी। जिले में सामान्य बुखार के साथ ही डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। करहल क्षेत्र के गांव पैरारशाहपुर में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू से पीड़ित मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में सामान्य बुखार के साथ डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की अस्पताल में भीड़ पहुंच रही है। करहल क्षेत्र के गांव पैरारशाहपुर में बुखार तेजी से बढ़ रहा है। यहां एक के बाद एक करीब 30 लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें से कुछ लोग डेंगू से भी पीड़ित बताए जा रहे हैं। पैरारशाहपुर निवासी अखिलेश कुमार दुबे के परिवार में भी लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

अखिलेश कुमार की 52 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी दुबे और 20 साल की पुत्री इश्मिता दुबे डेंगू की चपेट में आ गई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में कराई गई जांच में दोनों ही डेंगू पॉजिटिव निकलीं। दोनों का फिजीशियन जेजे राम की देख रेख में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित 288 मरीजों को दिया प्राथमिक उपचार
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीज बढ़े हैं। शनिवार को ओपीडी में 1410 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 288 रही। 28 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।

अस्पताल में भर्ती करहल क्षेत्र के दो मरीजों की जांच कराई गई थी। जांच में मां बेटी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed