Agra News: जिला अस्पताल की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे रहे मरीज, गर्मी से बिगड़ी हालत; अटकी रहीं सांसें
जिला अस्पताल की लिफ्ट में 40 मिनट तक मरीज फंसे रहे। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। फिर इंजीनियर बुलाए गए, जिसके बाद लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
विस्तार
आगरा के जिला अस्पताल की लिफ्ट में 40 मिनट तक मरीज और कर्मचारी फंसे रहे। इससे मरीजों ने हंगामा किया। इंजीनियर बुलाए और उन्होंने लिफ्ट ठीक की। इतने समय में लिफ्ट में बंद मरीजों की गर्मी से हालत बिगड़ गई।
यहां लगी है लिफ्ट
ओपीडी भवन में लगी लिफ्ट में करीब 12 बजे कर्मचारी बनवारी लाल और तीन-चार मरीज तीसरी मंजिल के लिए चढे़। दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही झटक से लिफ्ट बंद हो गई। इससे अंदर फंसे मरीज घबरा गए और चिल्लाना शुरू कर दिया। ये देख अन्य मरीज और तीमारदारों ने स्टाफ को जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क किनारे खड़ा होकर पेशाब कर रहा था सिपाही, ऐसे आई मौत; नहीं होगा यकीन
बुलाया गया इंजीनियर
इसकी जानकारी प्रमुख अधीक्षक को मिली तो उन्होंने तत्काल इंजीनियर को फोन करते हुए बुलाया। 40 मिनट में लिफ्ट ठीक होने पर मरीज और कर्मचारी को लिफ्ट से बाहर निकाला। इसमें गर्मी से एक-दो मरीज को चक्कर आने लगे थे। हवा में कुछ देर बैठने पर मरीजों की हालत सामान्य हुई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिस कारण आधा घंटे से अधिक देर तक लिफ्ट बंद रही।
ये भी पढ़ें - UP: वृंदावन के वृद्धाश्रम की एक और बुजुर्ग महिला की मौत, नौ दिन में चली गईं चार जानें; 13 का चल रहा उपचार