फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another elderly woman died in Vrindavan's old age home four lives lost in nine days

UP: वृंदावन के वृद्धाश्रम की एक और बुजुर्ग महिला की मौत, नौ दिन में चली गईं चार जानें; 13 का चल रहा उपचार

Thu, 03 Aug 2023 07:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में कृष्णा कुटीर की एक और बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर के मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। चिकित्सक के अनुसार बुजुर्ग महिला की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है। 
 

विज्ञापन
Another elderly woman died in Vrindavan's old age home four lives lost in nine days
Mathura: वृंदावन स्थित कृष्णा कुटीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में वृंदावन के नगला रामताल स्थित वृद्धाश्रम की एक और महिला की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 76 वर्षीय महिला पिछले पांच दिन से सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती थी। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। आश्रम प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आश्रम में पिछले नौ दिन के भीतर यह चौथी मौत है।
विज्ञापन

29 वृद्धाएं थीं भर्ती

सौ शैय्या अस्पतला में आश्रम की 29 वृद्धाएं भर्ती थीं। इनमें से बुधवार को 15 की तबीयत में सुधार होने पर आश्रम भेज दिया गया, वहीं 14 उपचाराधीन थीं। इन्हीं में शामिल 76 वर्षीय कमला गिरी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर डीपीओ विकास चंद्रा अस्पताल पहुंचे। इधर, आश्रम प्रशासन की ओर से मृतका के परिवार वालों को सूचना दी गई। उनके आने पर शव सौंप दिया गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका चल रहा उपचार 

अस्पताल में अभी 13 महिलाएं भर्ती हैं। डॉक्टर इनकी नियमित जांच कर रहे हैं। पूरी मेडिकल केस हिस्ट्री जांची जा रही है। कृष्णाकुटीर के नाम से संचालित वृद्धाश्रम में 242 महिलाएं रहती हैं। आश्रम को 2018 से हरदोई की सार्वजनिक शिक्षो नयन संस्थान संचालित करती आ रही है। डॉ. एसके त्रिवेदी इसके अध्यक्ष हैं। बीती 26 जुलाई को यहां रहने वाली वृद्ध महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद 70 वर्षीय जसकंवर की 27 जुलाई को मौत हो गई, 28 70 वर्षीय कौशल्या और 29 को 85 वर्षीय सावित्री ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें -  Fake Currency: 200 और 500 के नकली नोट, कंप्यूटर से सीखा छापने का तरीका; देखकर अफसर भी हैरान
 
विज्ञापन

ये बोले डीपीओ

डीपीओ विकास चंद्रा ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल में उपचाराधीन वृद्धाश्रम की एक और महिला की मौत हो गई है। इसे मिलाकर चार मौतें हो चुकी हैं। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed