फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients not getting treatment under Ayushman Yojna due to internet suspended in firozabad

फिरोजाबाद हिंसा: इंटरनेट सेवा बंद होने से बढ़ी मरीजों की पीड़ा, नहीं हो सके 'आयुष्मान'

Fri, 27 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Patients not getting treatment under Ayushman Yojna due to internet suspended in firozabad
आयुष्मान योजना
फिरोजाबाद में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के बाद बने शहर में हालात से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा बंद होने से जहां कारोबार पर बुरा असर पड़ा है, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ लोग नहीं उठा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


आयुष्मान योजना या अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना के पात्र मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। क्योंकि इंटरनेट बंद होने से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज तक नहीं किया जा पा रहा है।
विज्ञापन

 
आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज दिया जाता है। ऐसे में मरीज को भर्ती करने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। स्वीकृति मिलने के बाद ही अस्पतालों को इलाज का भुगतान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीत सप्ताह लगातार चार दिन तक सुहागनगरी में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। बृहस्पतिवार को भी प्रशासन के आदेश पर इंटरनेट फिर कर दिया गया। ऐसे में चिकित्सकों ने दी गई ऑपरेशन की तारीख पर पहुंचे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। 

मरीजों के परिजनों की बात

हिमांयूपुर निवासी सुमनदेवी ने बताया कि उनके बेटे नीरज के कान का पर्दा फट गया था। उसमें से पस आ रहा है। चिकित्सक ऑपरेशन के लिए कहा है। बृहस्पतिवार को जब वो बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचीं तो बताया गया कि इंटरनेट नहीं चल रहा है। ऐसे में आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन नहीं हो पाएगा। 

दुर्गानगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि बेटे विजय कुमार के पैर का ऑपरेशन हुआ था। उसका स्वास्थ्य बीमा है, इसलिए भुगतान बीमा कंपनी को करना है। लेकिन इंटरनेट नहीं आया तो ऑनलाइन फाइल नहीं बन पाई। अस्पताल का भुगतान नहीं हुआ तो ज्यादा दिन तक अस्पताल में बेटे को भर्ती होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed