फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients increased as temperature increased, old woman died in hospital

Agra News: तापमान बढ़ने के साथ बढ़े मरीज, वृद्धा ने अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Patients increased as temperature increased, old woman died in hospital
तापमान बढ़ने के साथ बढ़े मरीज, वृद्धा ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

तीन दिन में डायरिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए 13 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले में अन्य बीमारियों के साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन में डायरिया के 13 मरीज भर्ती कराए गए है। जिला अस्पताल से दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।


सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 50 से 60 मरीज ऐसे पहुंचे जो डायरिया और पेटदर्द की समस्या से जूझ रहे थे। अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार तीन दिन में 13 मरीजों को डायरिया की दिक्कत होने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगला जुला निवासी विशुन नरायण की 90 वर्षीय पत्नी विद्यादेवी को को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन ने सोमवार की सुबह उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन



डायरिया के कारण

- गर्म वातावरण से एकदम ठंडे वातावरण में आना

- दूषित पानी का प्रयोग करना
- बाहर का दूध पीना

- दूषित खाना खाना


डायरिया से बचाव के उपाय

- तेज धूप में जाने से बचें

- बाहर की चीजों का सेवन कम करें

- दाल का पानी पिलाएं

- हल्की चाय के साथ हल्का पाचन युक्त भोजन लें
- दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें



पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्धा की मौत हुई है। वृद्धा को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed